नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

By:

On: Tuesday, July 20, 2021 1:22 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)

वैनी:बी.आर. सि. परिसर नगवा पर नगवा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अलोक सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान परियोजना निदेशक राम शिरोमणि ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अलोक सिंह को शपथ दिलाई. वहीं निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने संयुक्त रूप से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम के पूर्व शपथ ग्रहण समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने दिप प्रज्वलित कर किया इसके बाद सदस्यों ने बीडीओ मो.तारिक को अपना शपथ पत्र सौंपा. शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के बाद ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक रखी गई.

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment