डॉक्टर कृति श्रीवास्तव ने दिया कोरोना से बचने का टिप्स

By:

On: Saturday, May 29, 2021 7:16 AM

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) कोरोना महामारी से बचने के लिए नगर स्थित जयप्रभा होमियो हाल मे डॉक्टर कृति श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने का टिप्स दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहां की कोरोना से डरे नहीं लड़े और मास्क, ग्लव्स,सैनिटाइजर का प्रयोग करें एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए भीड़ भाड़ में जाने से बचे और बच्चों को बाहर लेकर ना निकले अगर अत्यधिक आवश्यकता हो तभी मास्क लगाकर ही बाहर ले जाए।नकारात्मक खबरों को पढ़ने, देखने एवं अनावश्यक बातचीत, अफवाहों से बचें और किताबें वही पढ़ें, कार्यक्रम वही देखें जो आपके जीवन में स्फूर्ति, प्रसन्नता पैदा करें और जीवन जीने के प्रति आशा जागृत करें। स्थानीय टीकाकरण केंद्रों पर हर स्त्री- पुरुष जाकर टीका लगावाए और दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें, टीकाकरण केंद्रों पर महिलाओं की संख्या कम देखी जा रही है उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं घर गृहस्थी के काम से फुर्सत निकालकर सर्वप्रथम स्थानीय टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएं ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और परिवार को स्वस्थ रख सके।

संक्रमण काल में दैनिक दिनचर्या की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस काल में हर व्यक्ति को सूर्य की रोशनी में बैठकर विटामिन डी लेना चाहिए और आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित आयुर्वेदिक दवाओं से बने काढे का प्रयोग सुबह- शाम करना चाहिए साथ ही साथ बाजार से आई हुई फल एवं सब्जियों को धूप दिखाकर, अच्छी तरह धोकर तभी उसका प्रयोग करना चाहिए ।

बाजार की खाद्य वस्तुओं का प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए।

रोग रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथी दवाओं का सेवन अपने चिकित्सक के परामर्श से करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव द्वारा द्वारा मास्क का वितरण किया गया और यह भी अपील किया गया कि इसका प्रयोग किसी डर, भय से न करें बल्कि इसको अपने जीवन का हिस्सा बनाएं जिस प्रकार आप रुमाल, घड़ी, मोबाइल इत्यादि साथ में रखते हैं उसी तरीके से आपके आपके चेहरे पर मास्क जेब में सेनीटाइजर होना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रहें, समाज सुरक्षित रहें, देश सुरक्षित रहें।

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, हर्षवर्धन, समर्थ श्रीवास्तव, तृप्ति केसरवानी साधना, लक्ष्मी, आयुषी पांडे, पंखुड़ी, तृषा, सहित अन्य विशिष्ट जन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment