सोनभद्र:एक पुलिस चौकी ऐसा भी जहा होती है छेड़खानी व लूट की घटनाए,दो युवक ने घर में सो रही महिला के साथ घुसकर की छेड़खानी

By:

On: Friday, May 28, 2021 12:24 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:एक पुलिस चौकी ऐसा भी जहा होती है छेड़खानी व लूट की घटनाए जी आपने सही सुना एक महीने के अंदर लगभग दर्जनों लूट की घटना हुई है लेकिन अभी तक कोई भी लूट का अपराधी पकड़ से दूर है स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बच्चों के साथ सो रही थी। तभी दो युवक बुधवार की रात उसके घर में घुस गए और छेड़खानी की। महिला ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि वह रात में अपने नए घर मे सो रही थी। घर में अभी दरवाजा नहीं लगा है। दरवाजा खुला देख दो युवक घर में घुस गए और उसके साथ जोर जबरजस्ती करने लगे। महिला चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक युवक भाग गए। घटना के समय महिला का पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब पति रात 10 बजे रिश्तेदारी से घर पहुंचा, तब घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। अगले दिन घटना की सूचना देने के लिए चुर्क चौकी जा रही थी। जब वह गांव वार के पास पहुंची तब रास्ते मे पहले से ही खड़े आरोपियों ने रास्ता रोक उसके पति से मारपीट की। चौकी जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चुर्क चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच कार्रवाई के लिए कहा है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment