*भारतीय मीडिया फाउंडेशन की बैठक कैलाश मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई

By:

On: Wednesday, May 26, 2021 4:14 PM

---Advertisement---

(अशोक मद्धेशिया संवाददाता)भारतीय मीडिया फोरम के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन के द्वारा कई जिलों में बैठक होनी है जिसके क्रम में आज प्रथम बैठक सोनभद्र मे बुधवार को चोपन नगर स्थित कैलाश मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व कार्यशैलियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। भारतीय मीडिया फोरम के जिला चैयरमैन संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। संतोष मिश्रा ने कहा कि, संगठन का उद्देश्य पत्रकार समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ना है। वर्तमान पत्रकारिता पद्धति पर चिंता जताते हुए कहा कि, इस समय पत्रकरिता व्यवसाय बनता जा रहा है जो कि शुद्ध रुप से गलत है। यदि किसी भी व्यक्ति को धन कमाना है तो, वह व्यक्ति व्यवसाय करे, ना कि पत्रकारिता। पत्रकारिता में धन का कोई स्थान नहीं है। इसी के साथ देश में कोरोना महामारी को लेकर भी चिंता जाहिर की गई। कोरोना से अपने परिवार के सदस्य लोगों को खोने वाले के प्रति संवेदना प्रकट की गई। बैठक की मुख्य बिंदुओं कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की किस प्रकार से भारतीय मीडिया फोरम सहायता कर सकता है, इस पर भी गहनता से विचार किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए भारतीय मीडिया फोरम के उत्तर प्रदेश के चैयरमेन सुरेश नारणण सिंह ने कहा कि, पत्रकारिता कोई मज़ाक की चीज़ नहीं है। कुछ ऐसे लोग पत्रकारिता में उत्तर आये है, जो पत्रकारिता को व्यवसाय समझते है । कुछ पैसों की लालच ने पत्रकारिता जैसे सामाजिक कार्यों को बदनाम कर दिया। सुरेश नारायण सिंह ने कहा कि, पत्रकारिता साधना है, धन कमाने का साधन नहीं। संगठन के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि, आप सभी स्वच्छ व पवित्र पत्रकारिता पर ही विशेष जोर दें। समस्यात्मक व सत्य ख़बरों को प्रकाशित करने में तनिक भी संकोंच ना करें, बल्कि निर्भिकता पूर्ण तरीके से उसको चैनल पर दिखाए व प्रकाशित करें। उत्तर प्रदेश के चैयरमेन सुरेश नारायण सिंह ने कहा कि, कोरोना से बचते हुए ख़बर संकलन करें और जहां तक हो सके तो संगठन के पदाधिकारी व सदस्य आम जनता का सहयोग करे। जो भी पदाधिकारी या सदस्य अगर संगठन से इतर कोई भी कार्य करने की चेस्टा करेगा उसे तत्काल संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बैठक में सोनभद्र के वरिष्ठपदाधिकारियों के साथ संगठन के सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment