कुएं में गिरने से युवती की मौत

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 4:31 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी 17 वर्षीय सरस्वती पुत्री सुदामा यादव की सोमवार देर शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। उसके भाई रामनरेश ने बताया कि सोमवार को शाम के समय सरस्वती पानी भरने के लिए घर के नजदीक कुएं पर गई थी, जहां पानी भरते समय वह कुएं में गिर पड़ी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिवार के लोग कुएं पर गए तो देखा कि वह कुएं में गिरी हुई है। उसे कुएं से निकाल परिजनों ने सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,लेकिन रास्ते में सरस्वती की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment