अपडेट:लापता युवक की मिली लाश,हत्या की आशंका

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 4:29 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग के पास स्थित जंगल में मंगलवार की दोपहर एक युवक का सड़ा गला शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त अशोक मौर्य पुत्र राज कुमार मौर्य के रूप मे हुई। वह कई दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

युवक की मौत कैसे हुई और किन कारणों से हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब रामपुर बरकुनिया पुलिस को सूचना मिली कि विजयगढ़ दुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की हालत देख दंग रह गई। शव की हालत देख लग रहा था कि युवक की कई दिन पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त अशोक मौर्य पुत्र राज कुमार मोर्य निवासी बिजौली के रूप में हुई। उधर घटना की जानकारी होने पर सीओ भी पहुच गए। पुलिस ने बताया कि युवक किस हाल में यहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई? इसका पता लगाया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment