बीडीओ ने दिलाई नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 1:46 PM

---Advertisement---

57 गांवों के प्रधानों 721 सदस्यों को तयशुदा समय पर दिलाई शपथ

27 तारीख को पहली बैठक कराकर चलाई जाएगी गांव की सरकार

दुद्धी/ सोनभद्र| शासन के मंशा के अनुरुप आज तयशुदा समय ठीक 12 बजे ब्लाक क्षेत्र के अमवार गांव के प्रधान छोड़ समस्त 57 प्रधानों तथा ब्लॉक क्षेत्र के (760 सदस्य पदों में से 30 पद रिक्त रह गए वहीं अमवार गांव असंगठित होने से वहां के 9 सदस्य भी शपथ ग्रहण नहीं कर सके) 721 सदस्यों को बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई|बीडीओ ने बताया कि प्रधानों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ अब 27 तारीख को सभी ग्रामों के पंचायत भवन पर गांव में चयनित सभी 6 समितियों की पहली बैठक प्रधान के अध्यक्षता में कराई जाएगी|
सभी गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यगणों को अपने अपने पंचायत भवन पर बुलवाया गया जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौके पर मौजूद ग्राम विकास सचिव व रोजगार सेवकों के मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग( वर्चुअल) के माध्यम से पद व गोपनीयता की शपथ लिया, आज से गांव की सरकार चलाने का बागडोर ग्राम नवनिर्वाचित प्रधानों के हाथ में आ गया|
बता दे कि 2 मई के चुनाव परिणाम आने के बाद आज 24 दिनों से शपथ ग्रहण का बाट जोहते नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज जब शपथ ग्रहण किया उसके बाद काफी खुश नजर आए|
बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि 27 तारीख को पहली बैठक का आयोजन होगा जो सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में सम्पन्न किया जाएगा|बैठक में नियोजन व विकास समिति,शिक्षा समिति,प्रसाशनिक समिति( तीनों समिति के अध्यक्ष प्रधान) व निर्माण कार्य समिति,स्वास्थ्य व कल्याण समिति,जल प्रबंधन समिति के(अध्यक्ष नामित सदस्य के समिति के सभापति) के मौजूदगी में कराई जाएगी ,इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र में सभी नवनिर्वाचित प्रधान गांव में विकास की गति को रफ्तार देंगे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment