वर्चुअल एवं मैनुअल रूप से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 1:45 PM

---Advertisement---

(दुद्धी/सोनभद्र) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का आज शासन के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के अंतर्गत अपने अपने ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवन ,सामूदायिक भवन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है परंतु नेटवर्क की समस्या होने के कारण कई ग्राम पंचायतों पर मैनुअल शपथ ग्रहण कराया गया ग्राम पंचायत बूटबढ़ेवा में तकनीकी सहायक शशि भूषण ने प्रधान तारा देवी व वार्ड सदस्यों को मैनुअली कागज पर लिखकर शपथ ग्रहण कराया . नंदलाल, ममीता देवी, उदय संतोष कुमार कामेश्वर यादव बंटी रावत, गुलाबचंद ,विनीता देवी ,विकास कुमार ,छाया देवी, दौलत देवी, नन्द कुमार, ज्योति जायसवाल, माया देवी ने शपथ लिया आज ग्राम प्रधान एवं सदस्य बहुत ही खुश दिखे और एक दुसरे को बधाई दिए वहीं अन्य पंचायत में भी हरनाकछार में ग्राम प्रधान रीना देवी, धरतीडोलवा में प्रधान सुरेंद्र पासवान, सलैयाडिह में ग्राम प्रधान सीमा सिंह, मूडिसेमर में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, कोलिनडूबा में यदुनाथ यादव, धूमा में कांफ्रेंसिंग के जरिए राम प्रसाद यादव, केवाल मे प्रधान दीनेश यादव को आज नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की शपथ दिलाई गई तथा आगामी सत्र से सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार विकास कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा करने की भी बात कही गई

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment