नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत जाबर के महिला प्रधान व ग्राम सदस्यों वर्चुअल माध्यम से दिलाई गई शपथ।।

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 1:42 PM

---Advertisement---

एक साथ 11 सदस्यों में 10 ग्राम सदस्यों ने ईश्वर को साक्षी मानकर ली शपथ।। वार्ड न0 9 सदस्य पद रिक्त।।

दुद्धी सोनभद्र:– दुद्धी विकासखंड के अंतर्गत आज कोरोना गाइडलाइन के तहत दुद्धी विकास खंड से तयसमय अनुसार नवनिर्वाचित 58 ग्राम पंचायत के प्रधान में से 57 ग्राम प्रधान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं वर्चुअल मैनुअल तरीके से सभी के ग्राम पंचायत के अंतर्गत ही एकत्रित कर गांव की सरकार चलाने के लिए शपथ दिलाने का कार्यक्रम सम्पन हुआ।। शायद इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ होगा कि अब तक के बीते कई पंचवर्षीय प्रधानी कार्यकाल में ऐसा शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ होगा।आप सभी जानते हैं। कि देश में कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जंग जारी है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाना टीकाकरण व कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दुद्धी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाबर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर नवनिर्वाचित *ग्राम प्रधान जाबर ( अंजना देवी पत्नी श्याम बिहारी)* सहित 10 ग्राम सदस्यों को एक साथ ईश्वर को साक्षी मानकर पहले ग्राम प्रधान को शपथ दिलाई गई।। उसके उपरांत सभी 10 वार्ड सदस्य जिसमे
*(वार्ड नंबर 01) से कुमारी वर्षा रानी पुत्री मक्खन*

*(वार्ड नंबर 02) से अनुराग चंद्रवंसी पुत्र अवधेश चंद्रवंसी*

*(वार्ड नंबर 03 ) संगीता यादव पत्नी संजय यादव*

*(वार्ड नंबर 4) से पुष्पा देवी पत्नी नन्दलाल रवानी*

*( वार्ड नंबर 5) से चंचला देवी पत्नी कृष्णानंद*

*(वार्ड नंबर 6) से अनिल कुमार पुत्र विंध्याचल*

*(वार्ड नंबर 7) से प्रमिला पुत्री डोमेन*

*(वार्ड नंबर 8) से कलावती देवी पत्नी दीनानाथ*

(वार्ड नंबर 9) रिक्त——- हैं अभी।।

*(वार्ड नंबर 10) से नन्दलाल रवानी पुत्र स्वर्गी हुलास प्रसाद*

*((वार्ड नंबर 11)) से विकेश यादव पुत्र रामनारायण यादव* ,, ने एक साथ भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था विश्वास के साथ शपथ लिया।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment