पहली बार होगा ग्राम प्रधानों का वर्चुअल शपथ ग्रहण

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 2:22 AM

---Advertisement---

सोनभद्र में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 व 26 मई को होगा। 25 मई को शपथ किसी कारण से न ले पाने वाले प्रधानों, सदस्यों को 26 मई को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर और न्याय पंचायत स्तर पर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर दस और न्याय पंचायत स्तर पर 68 मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। वर्चुअल शपथ ग्रहण के बाद संघठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगवां ब्लॉक के लिए नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज रवि प्रजापति, चतरा के लिए उपायुक्त निबंधन एवं सहकारिता टीएन सिंह, राबर्ट्सगंज एसडीएम सदर कृपाशंकर पांडेय, घोरावल में एसडीएम घोरावल जैनेंद्र सिंह, चोपन के लिए एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र, दुद्धी के लिए एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी तरह म्योरपुर के लिए सहायक उप श्रमायुक्त पिपरी गोविंद यादव, बभनी के लिए तहसीलदार दुद्धी विकास कुमार पांडेय, करमा तहसीलदार घोरावल सुरेश शुक्ला और कोन ब्लॉक के लिए तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार को ब्लॉक स्तरीय मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

उनके साथ समकक्ष पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 68 न्याय पंचायतों में मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं जो 25 व 26 मई को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल रूप से पद और गोपनीयता की शपथ के दौरान व्यवस्था देखने का कार्य करेंगे। साथ ही संघठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने ही गांव से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगे और शपथ लेंगे। सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी प्रधानों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 27 मई को संघटित ग्राम पंचायत की बैठक प्रधान और सदस्य गांव में खुद ही करेंगे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment