उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। रविवार को इसके लिए संबंधित जिलों के लोगों को खुद भी अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया है।
चक्रवात का असर से प्रभावित होगा पूर्वांचल
चक्रवात ‘यास’ का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखने की बात कही जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों तक दिख सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता जाएगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।

