म्योरपुर सोनभद्र:कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सेक्टर मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह गांव में सक्रिय निगरानी समिति के कार्यों प्रभारी चिकित्साधिकारी के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्मल कुमार ने म्योरपुर ब्लॉक के किरविल गांव के पंचायत भवन में पहुँच कर ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र के साथ बैठक किया। उसके बाद किरविल गांव कोरोना मरीजों से मिलकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने, साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य, होम आइसोलेट व्यक्तियों की देख रेख करते हुए कोविड मरीजों को समुचित व्यवस्था समय समय पर दिया जाना आवश्यक है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किरविल गाँव मे कोरोना मरीजों से मिले सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्मल कुमार
---Advertisement---

