बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर,बाइक सवार समेत वृद्ध गंभीर रूप से घायल , दोनों रेफर

By:

On: Saturday, May 22, 2021 2:12 PM

---Advertisement---

दुद्धी/सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शाम साढ़े 6 बजे भगवान दास के घर के समीप एक बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे सड़क पार कर रहा वृद्ध फेंका गया और गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार युवक को भी सिर में चोटें आई ,दुद्धी अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया|

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रवि रंजन 21 वर्ष पुत्र दीपक कुशवाहा निवासी डुमरडीहा ,दुद्धी क़स्बे से कुछ काम निपटा कर अपने घर वापस हो रहा था कि जैसे ही अपने गांव पहुँच अपने घर जाने वाला था कि भगवान दास के घर के समीप बालगोविन्द 62 वर्ष पुत्र घुरहू निवासी ग्राम डुमरडीहा को टक्कर मार दी जिससे वृद्ध बाल गोविंद फेंका गए और बाइक सवार भी घटना स्थल से कुछ दूर फ़ेंका गया, घटना से दोनों बाइक सवार युवक समेत वृद्ध घायल हो गए , दोनों घायलों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपने सहयोगी के निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी भर्ती करवाया , जहां चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया| दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई के डी राय व आरक्षी पंन्नालाल ने दोनों घायलों का जायजा लिया व घटना के बावत सम्बन्धितों से पूछताछ की|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment