भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने 3 दिनों से दुद्धी नगर में पेयजल आपूर्ति ठप होने को लेकर अधिशासी अधिकारी भारत सिंह को लगाई कड़ी फटकार

By:

On: Saturday, May 22, 2021 11:24 AM

---Advertisement---

नगर पंचायत के टैंकर से वार्डो में वैकल्पिक जलापूर्ति की भी कोई व्यवस्था नहीं हुआ

आदर्श नगर पंचायत के घरों में सप्लाई नलों की टोटी सूखी

दुद्धी सोनभद्र:नगर पंचायत दुद्धी में पेयजल की जलापूर्ति 3 दिनों से ठप्प होने के कारण आम नागरिकों को जल्लत भरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यथित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दुद्धी भारत सिंह को दूरभाष से जलापूर्ति 3 दिनों से लगातार ठप्प होने को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पानी का एक बूंद सप्लाई द्वारा नहीं दिया जा रहा और ना ही कोई टैंकर से वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई, नगर पंचायत वार्डो के रहवासी, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के लोग वैश्विक महामारी कोरोना में लगे फ्रंटलाइन के वर्कर भी जल आपूर्ति को लेकर व्यथित है, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ने आज प्रातः अधिशासी अधिकारी भारत सिंह को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कड़ी फटकार लगाई और जनहित में जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया, एक और विद्युत विभाग के लोग कड़ी मशक्कत के बाद बीहड़ जंगलों में लगकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर जनता का दिल जीता, वही नगर पंचायत अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही के कारण कोपभाजन का शिकार बनी, जल्द जलापूर्ति बहाल जनहित में किया जाए l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment