अनियंत्रित होकर बाइक जा टकराए पुलिया से बाइक चालक की मौके पर मौत दूसरा घायल

By:

On: Saturday, May 22, 2021 6:14 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)दुद्धी विकास खण्ड के ग्राम केवाल से बीती रात बारात करके लोट रहे है दो युवक की हुई बाइक दुघर्टना,एक की मौत,।।

घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरूखाड़ रीवा रांची मुख्य मार्ग की।।

घटना बीती रात्रि लगभग 11 बजे जोरूखाड़ के मुख्य सड़क किनारे स्थित बने पुलिया में मृतक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराए जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई एवं पीछे बैठे हुए युवक को हल्की- चोटे आई है

पीछे से आ रही डायल 112 न0 ने दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपस्थित चिकित्सक ने विकास कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे युवक मिश्रीलाल उम्र 20 वर्ष पुत्र गोपाल की इलाज कर स्थिति ठीक बताया।।

मृतक की सूचना स्थानीय पुलिस को मेमो के माध्यम से दी गई। मौके पर पहुंचे अमवार चौकी के प्रभारी विमलेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment