वैनी(विनय सिंह):रायपुर थाना क्षेत्र के बिजवार गांव निवासी विजय की 15 वर्षीय पुत्री चंदा को गुरुवार की रात सोते समय सर्प ने डंस लिया। स्वजन को जब तक इसकी जानकारी होती, उसकी मौत हो गई।चंदा कक्षा नौ की छात्रा थी। वह गुरुवार की रात घर में चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान सर्प ने डंस लिया। शुक्रवार की सुबह जब स्वजन जगाने पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ गया था। स्वजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक के लिए मधपुर ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

