सीएचसी म्योरपुर में L2 अस्पताल की सौगात जल्द- एसडीएम

By:

On: Friday, May 21, 2021 12:01 PM

---Advertisement---

सोनभद्र

म्योरपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर को 25 बेड का L2 अस्पताल जल्द बनाये जाने के लिए शुक्रवार को दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने सीएचसी अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव के साथ म्योरपुर सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि म्योरपुर ब्लॉक में कोरोना के मरीजो की संख्या और इस वायरस के सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के आदेशनुसार जनपद के म्योरपुर सीएचसी को शीघ्र L2 स्तर की सभी सुविधाओं से युक्त बनाये जाने की तैयारी चल रही है।बहुत जल्द ही इसे L2 अस्पताल में परिवर्तित कर दिया जाएगा।इसी के तहत सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment