शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा किया गयादुष्कर्म, शादी से इंकार पर एससी एस टी का मुकदमा दर्ज

By:

On: Wednesday, May 19, 2021 12:06 PM

---Advertisement---

सोनभद्र क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर सिरसिया ठकुराई गांव स्थित ए:क युवती ने गांव के ही एक युवक इंस्टेंडर पटेल पुत्र राजा पटेल पर शारीरिक शोषण, रेप, एस सी एस टी, का आरोप लगाते हुए कर्मा थाने में तहरीर दी है। दलित युवती का आरोप है कि गांव का ही एक युवक 06 वर्ष पूर्व उसे बहला फुसला कर उसके साथ जाल साजी करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। एवम् उससे वादा किया था कि हम तुम्हारे साथ ही शादी करेंगे। परंतु अब कहीं अन्यत्र शादी कर रहा है। मेरे साथ शादी करने से इंकार कर रहा है। जब हमने उससे कहा की शादी नहीं करोगे तो हम कार्यवाही कराएंगे तो वह मुझे भद्दी भद्दी गालियां, व मेरे साथ मार पीट करने पर उतर गया है। इस बाबत कर्मा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवती के प्रार्थना पत्र पर एससी एसटी, बलात्कार संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment