चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय

By:

On: Friday, March 26, 2021 10:44 AM

---Advertisement---

चुनाव प्रचार सामग्री हटाने में जुटी पुलिस।

सोनभद्र (मुस्तकीम खान) चुनाव आचार संहिता लागू होते ही कर्मा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सक्रिय हो गए। उन्होंने थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों चट्टी चौराहों, गांवों में लगे चुनावी प्रचार के होर्डिंग, पोस्टर, दीवार लेखन आदि को हटाने के लिए पुलिस बल के साथ जुट गए। कर्मा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसी स्थिति में चुनावी तिथियां घोषित होने के पूर्व लोगों ने बिजली के खंभों, दीवारों, पेड़ो आदि पर चुनाव के लिए अपना अपना पोस्टर बैनर, आदि लगाए हुए थे। जिन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास लाइसेंसी असलहा है वे लोग अविलंब एक सप्ताह के अंदर थाने पर जमा कर दें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment