सड़क हादसे मे कांग्रेस की मौत,दूसरा घायल

By:

On: Thursday, March 25, 2021 1:00 PM

---Advertisement---

चोपन(अशोक मदेशिया)जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी किला के समीप गुरुवार की दोपहर में दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गयी।हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार एमपी ठटरा निवासी कांग्रेस पुत्र चोराटी उम्र लगभग 20 वर्ष व चन्द्रमा पुत्र बोखे एक बाइक पर सवार होकर एमपी स्थित ठटरा गाँव जा रहे थे।अभी बाइक सवार अगोरी किला के समीप ही पहुचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी।हादसे में कांग्रेस की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चन्द्रमा मामूली रूप से जख्मी हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।उधर मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment