सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक धमके एसडीएम ,खुले में सामानों को बेचते देख बिफरे

By:

On: Wednesday, March 24, 2021 1:34 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने आज दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर अचानक आ धमके| उप जिलाधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप व अफरा तफरी का मच गई | उप जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगाए जाने के बाबत जानकारी ली इसके बाद विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और वहां साफ सफाई का जायजा लिया ,अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके कुशल क्षेम पूछा और दवा अस्पताल से मिलती है या नहीं इस बाबत जानकारी हासिल की| उसके बाद उप जिलाधिकारी की नजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान पर गयी तो वे वहां पहुँच गए ,उक्त दुकान में अस्पताल परिसर में खुले में रखकर सामान बेचने से वे विफर गए उन्होंने तत्काल दुकान को प्रभाव से बन्द करा दिया और चाभी फार्माशिष्ट को सौप दी,उन्होंने अस्पताल के फार्मासिस्ट ने कहा कि दुकान की चाबी तब देना जब दुकानदार के द्वारा खुले में सामान रखकर नहीं बेचेगा, अगर खुले में सामान को बेचते दुकानदार पाया गया तो दुकान को यहां से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा| खाद्य पदार्थो की बिक्री के लिए दुकानदार जालीनुमा ढक्कन से खाद्य पदार्थों को ढकने का कार्य सुनिश्चित करे तभी इसे दुकान की चाभी दिया जाए|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment