*यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया*

By:

On: Tuesday, March 23, 2021 1:01 PM

---Advertisement---

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)सोनभद्र, मंगलवार को शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय नौजवान सभा और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद शहीद राजगुरु सुखदेव अमर रहे , शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे, समाजवाद जिंदाबाद पूंजीवाद हो बर्बाद आदि के नारे कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद जी ने कहा कि शहीद भगत सिंह युग दृष्टा थे उन्होंने आजाद भारत का जो सपना संजोया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ। शहीद ए आजम भगत सिंह देश की सारी संपत्ति का न्यायपूर्ण वितरण चाहते थे ।
लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा के नेता कामरेड आर के शर्मा जी ने कहा शहीदे आजम समाजवादी व साम्यवादी विचारधारा रखते थे और वह साम्राज्यवादी व्यवस्था के घोर विरोधी थे। वर्तमान में पूंजीवाद फल फूल रहा है और धनाढ्य और भी धनाढ्य होते जा रहे हैं गरीब और भी गरीब होते जा रहे हैं यह भारत भगत सिंह के सपनों का भारत नहीं है भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए देश में समाजवादी व्यवस्था की स्थापना करनी है जिसके लिए देश के युवाओं किसानों मजदूरों बुद्धिजीवियों , छात्रों और बेरोजगारों को भी एकजुट होना होगा। इस अवसर पर अंगद विश्वकर्मा, कमला प्रसाद, संजय रावत, राजेश चौधरी, अशोक सोनी व धीरेन्द्र निषाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला सचिव दिनेश्वर वर्मा जी ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment