वन विभाग की टीम ने अवैध बालू का परिवहन करते ट्रैक्टर को दबोचा ,चालक फरार,वाहन सीज

By:

On: Monday, March 22, 2021 3:14 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| रेनुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत बघाडू रेंज के वन विभाग की भोर में गश्त करती टीम ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया ,अपने को घिरता देख चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया वहीं वनकर्मियों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए बघाडू वन रेंज कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया, आज सुबह रेंजर रूप सिंह ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को वन अधिनियम में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया, वन विभाग के कार्रवाई से खनन कर्ताओं में हड़कंप है|
बघाडू के रेंजर रूप सिंह ने बताया कि आज सोमवार की भोर में 3 बजे वे गश्त पर थे कि इतने में अमवार में बन रहे बांध के स्पिलवे के पास से एक ट्रैक्टर रेत का परिवहन करते दिखा ,जिसे उन्होने घेराबन्दी कर पकड़ लिया , ट्रैक्टर को सीज करते हुए विभाग अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है| टीम में बघाडू रेंजर रूप सिंह , वन दरोगा सर्वेश सिंह ,फरेस्टगॉर्ड नकछेदी राम मौजूद रहें|रेंजर ने बताया कि ट्रैक्टर सुंदरी गाँव निवासी संजय प्रजापति की है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment