मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को केंद्र में रखकर वृहद कार्यक्रम का आयोजन

By:

On: Monday, March 22, 2021 1:44 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:चारों विधानसभा क्षेत्र सदर ओबरा घोरावल व दूध्घी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को केंद्र में रखकर वृ हद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चारों विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को उच्चता प्रदान किया रावटसगंज ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी सदर डॉक्टर के एस पांडेय जिला पूर्ति अधिकारी डॉ राकेश कुमार तिवारी जिला कृषि अधिकारी श्री पीयूष राय ए आर कोऑपरेटिव स्वीटी सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ वंदना सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता राष्ट्रपति पदक विजेता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री ओम प्रकाश नगर पंचायत के चेयरमैन श्रीमती गीता देवी, मीनू चौबे, बलराम सोनी श्रीमती मंजू गिरी श्रीमती पुष्पा सिंह श्रीमती अंशु अग्रहरि आदि ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती चंदा यादव द्वारा किया गया सरस्वती वंदना के साथ विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत तथा लघु नाटिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दी गई वही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली 10 महिलाओं को मिशन शक्ति मिशन योद्धा से सम्मानित किया गया समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय की छात्रा काजल तिवारी ने मैं स्त्री हूं नामक कविता सुना कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं तथा आसपास की लगभग 400 महिलाओं ने प्रतिभाग किया जिन्होंने न सिर्फ कार्यक्रम को सराहा बल्कि मिशन शक्ति से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते प्रयास को 106 चौराहा कार्यक्रम में 5 महिलाओं तथा बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वही भिन्न-भिन्न विभागों ने अपना स्टॉल लगाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं इसी प्रकार का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में आयोजित की गई जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका सरस्वती वंदना तथा बालिकाओं में स्वयं सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया तथा बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया घोरावल ब्लॉक की नोडल ऑफिसर सुश्री साधना मिश्रा एवं श्रीमती सीमा द्विवेदी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया की बालिकाएं अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है तथा किसी भी क्षेत्र में 1 लड़कों से पीछे नहीं है बात शिक्षा की हो चिकित्सा की हो या देश रक्षा की हो हर दिशा में लड़कियां अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं तथा देश की तरक्की में अपनी भूमिका को रेखांकित कर रही हैं घोरावल में खंड शिक्षा अधिकारी श्री उदय चंद्र उप जिला अधिकारी घोरावल श्री जयेंद्र सिंह तथा तहसील के सभी अधिकारी व कार्मिकों ने प्रतिभाग किया ओबरा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा में मिशन शक्ति के तहत आज के कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी ओबरा श्री प्रकाश चंद ने बालिकाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की भागीदारी में इनकी अहम भूमिका है तथा इनके भूमिका को बल देने की आवश्यकता है आज की बेटियां न सिर्फ कल की भारत की भविष्य है बल्कि इनके द्वारा नए भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया तथा महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर इस आयोजन में अपनी प्रतिभा गुप्ता सुनिश्चित की दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें दुद्धी ब्लाक के माननीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे तथा उन लोगों ने बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत व लघु नाटिका को सराहा कार्यक्रम में बच्चों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए तथा उन्हें विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की सीख दी गई बालिकाओं के जीवन में सुई और कलम की महत्ता को चिन्हित करते हुए बताया गया कि जहां ₹2 की सुई आपके जी आपको जीवन में स्वावलंबी बना सकता है वही ₹2 की कलम आपके जीवन के हर सपना को साकार कर सकता है आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था तथा उनके लिए एक सुरक्षित माहौल का निर्माण करना था ताकि बेटियां निडर होकर के समाज में अपनी भूमिका अदा कर सकें

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment