विश्व वानिकी दिवस पर ग्रामीणों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By:

On: Sunday, March 21, 2021 4:11 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| रेनुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत बघाडू नर्सरी पर आज विश्व वानिकी दिवस क्षेत्र पंचायत सदस्य बघाडू अयोध्या प्रसाद की अध्यक्षता मनाया गया।इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को वनों के संरक्षण एवं पौधरोपण के बारे में प्रेरित किया गया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा प्रदान करते है हमारा जीवन इन्ही पेड़ पौधों पर आधारित है , लेकिन चिंता की बात है कि लोग इसे समझ नहीं पा रहे और पेड़ो का अंधाधुंध अवैध कटान कर रहे है जिससे जंगल सिमटता जा रहा है ,अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय मे विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी| क्षेत्र पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद ने कहा कि हमे सुरक्षित कल के लिए पेड़ पौधों को संरक्षित करना होगा साथ ही अपने आस पास छावदार पौधे लगाने होंगे ,खेत के मेड़ो पर ,अपने घर के आंगन में और दरवाजे पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे हमें ठंडी ठंडी हवाओं के साथ सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल सके|वन क्षेत्राधिकारी ने सभी ग्रामीणों को पौधरोपण करते हुए इसे संरक्षण करने की संकल्प दिलाई|
इस मौके पर वन दारोगा सर्वेश प्रताप सिंह , श्याम नारायण यादव, वन दरोगा बंधु राम ,वन रक्षक साजिद हुसैन ,सुरेश सिंह उपस्थित रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment