पूर्व नक्सली राहुल बैगा को बिहार की पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Saturday, March 20, 2021 12:14 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:डाला स्थानीय नई बस्ती में निवास कर रहे संरेडर नक्सली को बिहार भभूआ कैमूर की पुलिस ने शुक्रवार की शाम छह बजे गिरफ्तार कर लिया। नक्सली को 14 साल पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रघुबीर लाल ने सरेंडर कराया था। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय राहुल बैगा पुत्र स्व पंचू, निवासी नई बस्ती डाला सरेंडर करने के बाद डाला में ही रहकर दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। शुक्रवार की शाम को अचानक पुलिस की गाड़ी नई बस्ती पहुंची। गाड़ी से कैमूर भभूआ बिहार के एसओजी प्रभारी के साथ की पुलिस कर्मी सरेंडर नक्सली के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे चोपन थानाध्यक्ष प्रभारी ने बताया कि बिहार प्रांत के कैमूर जिले के किसी मुकदमे में राहुल बैगा के खिलाफ एक वारंट जारी था। उसी सिलसिले में कैमूर भभूआ की पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment