सवारियों से भरी आटो पलटी एक महिला की मौत,दो गम्भीर

By:

On: Friday, March 19, 2021 4:57 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई के टोला कुसियारा में गुरुवार की रात लगभग 6 बजे आटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बाजार रामगढ़ से सवारियों से भरी आटो ग्राम पंचायत निगाई के टोला कुशियारा के लिए जा रही थी उसी बीच कुशियरा पहुंचने से कुछ दूरी पहले चढ़ाई पर आटो अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें कलावती देवी((45 वर्ष)पत्नी रामलखन,गुलाब चंद व बैजनाथ गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं आनन फानन में कलावती देवी को कोन के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टर ने देखते ही मृत बताया वहीं गम्भीर रूप से घायल गुलाबचंद व बैजनाथ को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज चल रही है।वहीं आटो में अन्य सवार मंजू,रानी, सुगवंती,प्रमिला, तेतरी,पानपती को भी हल्की चोटे आयी है।वहीं पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment