एसडीएम के क्रियाकलापो से भाजपा की छवि हो रही है धूमिल:धर्मवीर तिवारी

By:

On: Friday, March 19, 2021 1:33 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:व्यापारियों का उत्पीड़न कर सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारी ओबरी एस डी एम की शिकायत प्रभारी मंत्री से की जाएगी व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त बातें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डा.धर्मवीर तिवारी ने गुरुवार को क्षेत्र के व्यवसायियों से मिलने के बाद प्रेस वार्ता में कही।
इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि ओबरा उप जिलाधिकारी द्वारा क्रशर व खनन व्यापारियों का उत्पीड़न अनावश्यक पैसे का दबाव बनाकर लगातार किया जा रहा है।आलम यह है कि वह सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार न करके खनन व क्रशर पर ध्यान देने में लगे हैं।जिनसे इनका समझौता है वह बेरोकटोक अवैध खनन व ओवरलोडिंग कर रहे हैं।राजस्व ,वन व प्रदूषण विभाग मिलकर व्यवसायियों का शोषण करने में लगे हैं। कभी प्रदूषण के नाम पर तो कभी ओवरलोड तथा एम एम 11 के नाम पर व्यवसायियों को परेशान किया जा रहा है।इतना ही नहीं ओबरा एसडीएम द्वारा डाला में आशीष जायसवाल के यंहा आपसी पारिवारिक विवाद में निजी हस्तक्षेप कर समझौता के बजाय चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया।जबकि किस आराजी में स्टे है इसकी नापी होनी चाहिए। व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री,कमिश्नर से की जाएगी।अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में वार्ता की जाएगी।व्यापार हित के लिए संघर्षरत डाला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि जंहा प्रदेश सरकार व्यापरियों को उद्योग के लिए बहत्तर घंटे में एन ओ सी दे रही है वंही एसडीएम द्वारा व्यापारियों का शोषण करके सरकार की छवि को धूमिल करने का निंदनीय कार्य किया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री जंहा आत्म निर्भर होने की बात कह रहे हैं वंही दूसरी ओर ऐसे अधिकारी इसे मटियामेट करने में लगे हैं जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।इस दौरान मनोज कुमार, अखिलेश, अनूप पांडे, संजय आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment