दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार आगामी होली त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के धनौरा व डूमरडीहा गांव में विभिन्न घरों में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है वहीं 4 कुंतल लहन को भी नष्ट कर दिया
है|पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है, टीम में कोतवाली के एसएसआई गोपाल कृष्ण राय, दिनेश कुमार राय एसआई सुधीर कुमार सिंह ,के साथ आरक्षी मनीष कुमार पुष्पेंद्र कुमार पी एल यादव मौजूद रहें|
धनौरा/डूमरडीहा में छापेमारी में 20 लीटर शराब जब्त, 4 कुन्तल लहन किया नष्ट
---Advertisement---

