सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह) थाना क्षेत्र के अनपरा वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के रेहटा मोड़ समीप बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना बुधवार की रात्रि ९:४० बजे की है। अनपरा पुलिस मामले को संज्ञान में ले लिया है। जानकारी के अनुसार टीपू अनवर पुत्र ए.आर. सिद्दीकी निवासी रेहटा रेलवे कॉलोनी परिसर कमरा नम्बर १००१बी रेहटा मोड़ वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे अपनी बाइक जेएच ०५एक्स ९११२ से बुधवार की रात्रि ९:४० बजे अपने बड़े भाई मखदुम हरीश को अपने गृह जनपद के लिए रोडवेज बस पर बैठाने के लिए अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ा करके सड़क के दूसरी तरफ गया था। तभी अज्ञात चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। घण्टो खोज बिन करने के बाद भी बाइक का नही चला पता । घटना की जानकारी उसने अनपरा पुलिस को दी। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर अज्ञात बाइक चोर की तलाश प्रारंभ कर दी है।पुलिस का दावा है कि जल्द चोर सलाखों के पीछे होंगे।_
फिर सक्रिय हुए बाइक चोर सड़क के किनारे खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ
---Advertisement---

