24 घंटों में दो मगरमच्छ,गांव में दहशत

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 3:51 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल ब्लाक के अलग-अलग दो गांव में बीते 24 घंटों में दो मगरमच्छ मिले। वीर मंदहा के विजय चौबे के खेत में मंगलवार की रात को एक चार फीट का नर मगरमच्छ दिखाई पड़ा। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन्य कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा जिसे सुरक्षित पकड़ कर रेंज कार्यालय लाया गया। ताकि सुबह होने पर उसे मुक्खा फाल मे छोड़ दिया जाएगा। इधर बुधवार को सुबह सिलवर गांव मे खेत मे पांच फ़ीट का दूसरा मगरमच्छ मिलने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घंटे भर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया गया। दोनों मगरमच्छों को मुक्खा फाल ले जाकर छोड़ दिया गया। इसके पहले एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग गांव में चार मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। मगरमच्छ रेस्क्यू टीम मे वन दरोगा राजन मिश्रा, दीनानाथ, पप्पू, रमाशंकर सिंह रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment