प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में टी. एल.एम. मेले का हुआ आयोजन

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 2:48 PM

---Advertisement---

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)-स्थानीय खेल मैदान पर बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में टी एल एम मेले का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा स्वनिर्मित टी एल एम स्टाल प्रदर्शित किया गया।ज्ञानोत्सव समारोह का मुख्य अतिथि आनन्द जी (सेवा कुंज आश्रम कारीडाढ़ चपकी, बभनी सोनभद्र) ,विशिष्ट अतिथि डॉ गोरखनाथ पटेल(जिला बेसिक शिक्षाधिकारी)द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वल्लित कर, पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया गया।जहां स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत के पश्चात मयूर डांस,करमा नृत्य और राजस्थानी गीत से मौजूद लोगो का मन मोह लिया ।मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि व मंचासीनो का माल्यार्पण करते हुए बारी बारी से बैच लगाया गया।विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को माल्यार्पण कर साल भेंट कर सम्मानित किया गया।वहीं 31 मार्च को सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी भाव प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह में स्टाल वार लगे टी एल एम सामग्री सभी अतिथियों द्वारा बारी बारी से निरीक्षण करते हुए उसके कार्य महत्व व उपयोग के सम्बंध में शिक्षकों द्वारा बताया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द जी ने कहा कि ज्ञान का उत्सव सनातन काल से ही होता चला आ रहा है ।आज भारत की ओर पूरी दुनिया देख रही है तो शिक्षक ही असली निर्माण कर्ता हैं इनसे से ही आशा की पूर्ति हो सकती है।शिक्षा एक अनमोल रत्न है।विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने कहा कि प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी जिले के समस्त ब्लॉको में टी एल एम मेला के माध्यम से उत्सव के रूप में मनाया जा है। उत्सव सामाजिक एकता का प्रतीक होता है।।प्रेरणा लक्ष्य भाषा व गणित में निर्धारित किया गया है। स्तर तक पंहुचाना है ।लर्निंग आउट कम बच्चो से जुड़ा है।बालिकाओ का ड्राप आउट रेसियो बढ़ रहा है सभी को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है क्योकि शिक्षा के द्वारा ही हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंडशिक्षाधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान एआरपी रजनीश श्रीवास्तव,विनोद पांडेय,अखिलेश पांडेय,राममूर्ति,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह,मंडल संयोजक राकेश सिंह,अखिलेश,प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा ,समस्त संकुल शिक्षक सहित काफी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकायें मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment