महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी के लिए बैठक

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 2:29 PM

---Advertisement---

सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह)अनपरा-माँ अष्ट भुजी दुर्गामंदिर डिबुलगंज के प्रांगण में महावीरी झण्डा जुलूस की तैयारी को लेकर आयोजित की गयी जिसमें छःअप्रैल को हिन्दुत्व के महाकुंभ महावीरी झंडा महोत्सव में निकाली जाने वाली झांकियो की तैयारियो पर चर्चा की गयी।बैठक की अध्यक्षता कर रहे माँ अष्ट भुजी दुर्गा मंदिर के पुजारी शिवशेवक तिवारी ने कहा कि महावीरी झंडा महोत्सव ऊर्जांचल के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार भी डिबुलगंज की टीम महावीरी झंडा महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगे। बैठक में माँ दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य कुलडोमरी,संरक्षक हरदेव सिंह ग्राम प्रधान बेलवादह सलाहकार ओमप्रकाश जायसवाल, कार्यवाहक मनोज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल जायसवाल, सचिव अवधेश जायसवाल, सक्रिय सदस्य रितु राज मौर्या, प्रिंस जायसवाल, बलवीर, संजू जायसवाल, सुभम चौधरी, शिवशेवक तिवारी, नारायण जायसवाल, अजय यादव,मोनू जायसवाल, जै जायसवाल, नीरज जायसवाल,बलवीर यादव, सर्वजीत जायसवाल उर्फ गोलू आदि मौजूद रहे।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment