समाधान दिवस पर 39 मामले आए दो मामलों का मौके पर निस्तारण

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 2:35 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| तहसील सभागार में आज आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से युक्त 39 शिकायती प्रार्थना पत्र आया जिसमें दो मामले का मौके पर निस्तारित किया गया ,वहीं छह मामले को निस्तारण के लिए टीम भेजा गया है| तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने किया| उप जिलाधिकारी ने अवशेष जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया| उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि पारदर्शिता के साथ संबंधित शिकायत की प्रार्थना पत्र को मौके पर जाकर निस्तारित करें|इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए नहीं तो कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी |इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ,तहसीलदार विकास पांडे एसडीओ मनमोहन मिश्रा के अलावा काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment