झाड़ी में लगी आग लोग दहशत में

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 2:33 AM

---Advertisement---

कोतवाली के पुलिस और नागरिकों ने आग पर पाया काबू

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज के पीछे बाउंड्री के बगल से होकर जाने वाले रास्ते दुद्धी -करमदाहा मार्ग पर आज दोपहर में करीब दोपहर 2 बजे पूटूस के झाड़ी और झाड़ियों के बीच बिखरे महुआ के सूखे पत्ते में अचानक आग लगने से धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया आग की लपट हवा के चलते धीरे-धीरे बढ़ने लगी और सूखे पत्ते जलते गए| घटना की सूचना पर कोतवाली के एसआई दिनेश राय ,एसआई सुधीर कुमार सिंह , हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव ,हेमंत कुमार के अलावा अन्य कांस्टेबल और नागरिक मिलकर झाड़ी में लगे आग को झाड़ी से पीट-पीटकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया आग की चिंगारी से करीब 100 मीटर दूर पेड़ के बागवानी में आग की लपट पहुंच गए वहां भी पेड़ों से जुड़े हुए सूखे पत्ते धू-धू कर जलने लगे और धुएं का गुबार वहां भी फैल गया वहां भी पुलिस टीम पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया किसी प्रकार आग से क्षति नहीं नहीं हुआ है आग को करीब घंटे भर मशक्कत के बाद पुलिस के दरोगा और जवान और आम नागरिकों की मदद से आग पर काबू पूरी तरह से पा लिया गया |उसके बाद महाविद्यालय से पंप के द्वारा पानी चला कर आसपास के क्षेत्रों को पानी से गिला किया गया ताकि आग की लपटें आगे ना बढ़ सके| आग लगने का कारण ऐसा माना जा रहा है कि कोई व्यक्ति बीड़ी अथवा सिगरेट पीकर झाड़ी में फेंक दिया होगा जिससे आग लग गई होगी| समाचार लिखे जाने तक फायर की की गाड़ी नहीं पहुंची थी मौके पर कोतवाली पुलिस के एसआई और पुलिसकर्मी मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment