विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बैंक कर्मियों व बीमा कर्मियों के हड़ताल का किया समर्थन

By:

On: Tuesday, March 16, 2021 2:03 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश एवं विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश दोनों संगठन के पदाधिकारियों का बैठक आज विद्युत उपकेंद्र न्यू दुद्धी सोनभद्र पर किया गया इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा रहे उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों एवं बीमा कर्मियों के आंदोलन का नैतिक समर्थन करते है,और निजीकरण का घोर निंदा करते है | बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का पुरजोर समर्थन करती है इस इस बैठक का अध्यक्षता अहमद अली जिला महामंत्री विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने किया और संचालन का कार्य विनोद कुमार ने किया| बैठक में गंगा प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार पटेल, अजीत कुमार ग्यासुद्दीन आदि कर्मचारी उपस्थित थे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment