रसोइयों की समस्याओं को लेकर चर्चा,नवीनीकरण व्यवस्था समाप्त करने तथा फालोवर पद पर समायोजित किए जाने की मांग

By:

On: Sunday, March 14, 2021 4:06 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मेलन रविवार को राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान परिसर में हुआ। इस दौरान रसोइयों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं रसोइयों की नवीनीकरण व्यवस्था समाप्त करने तथा फालोवर पद पर समायोजित किए जाने की मांग की गई।

इस दौरान एसोसिएशन के संस्थापक एवं संरक्षक तईयब अंसारी ने कहा कि पूरे प्रदेश के चार लाख रसोइया सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यरत रसोईयों के सन 2005 से आज तक का न्यूनतम मानदेय अन्तर जोड़कर देने,सभी रसाईयों का मानदेय खाते में भेजने, नवीनीकरण व्यवस्था समाप्त किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी रसोईयों को ड्रेस, टोपी, दस्ताना देने, सभी विद्यालयों पर गैस की व्यवस्था सुनिश्चित करने रसोईयों का आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारण कर सेवा समाप्ति पर 3000 रुपये प्रति माह पेंशन देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कामेश्वर प्रजापति को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष व उषा साहू को उपाध्यक्ष एवं जगदीश प्रसाद को महासचिव चुना गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक सतीश सिंह व अनुदेशक शिक्षा संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शशांक मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट बिन्दु यादव उपस्थित रहीं। संचालन मुरारी सिंह ने किया। इस मौके पर चन्द्रावती देवी, असरफी, भगवानदास, धनसु उर्फ जोखू, फुलबिना, चम्पा, धनुकधारी, उदय, शकुन्तला, लालती देवी, शिवनरायना केशरी आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment