चोपन(अशोक मद्देशिया)पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चार दिन पूर्व हत्या कर चौकी क्षेत्र के चनीहंवा नाला के समीप 55 वर्षीय अधेड व्यक्ति का शव मोटरसाइकिल लाकर फेक देने के मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने बैष्णो मंदिर पर रविवार की सुबह साढे आठ बजे प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार शंकर गोड़ उम्र 55 वर्ष पुत्र त्रिवेणी गोड़ हाल पता बाडी़ सिकटहवा टोला स्थाई निवासी बलीयरी म्योरपुर डाला बिल्ली मारकुंडी के खनन क्षेत्र में बेल्डर का कार्य करता था जिसका शव डाला चौकी क्षेत्र के सेक्टर भी काली मंदिर व तेलगुडवा मार्ग पर चनहिंवा नाले के पास मोटरसाइकिल सहित गिरा पडा मिला था, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक मामले का पटाक्षेप करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया, टीम का गठन होते ही टीम जगह जगह छानबीन कर रही थी, जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला की मृतक के पत्नी से एक युवक का अवैध संबंध है, जानकारी को पुख्ता करने के लिए साक्ष्य जुटाने लगी, उसी दौरान हत्या के सारे राज खुल गए, प्रेम प्रसंग में दीवार बनने की वजह से पत्नी ने प्रेमी से मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटाने के प्लान बना लिया। घटना के सन्दर्भ में सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या मृतक के पत्नी राजमती पत्नी स्व शंकर गौड और उसका प्रेमी सोनू राय ऊर्फ रविकांत राय पुत्र रामसकल राय निवासी बाडी ने मिलकर किया है। मृतक घर पर सो रहा था जिसे एक डण्डे से सर पर वार करके मार दिया, उसके बाद भी शंकर मरा की नही उसे बिजली के केबिल तार से मृतक के पैर पर करेंट दे दिया जिससे हत्या का रुप परिवर्तित हो जाय। डण्डे की चोट व करेंट से शंकर गौड की मौत हो गई। हत्या करने के बाद पत्नी राजमती और प्रेमी सोनू ऊर्फ रविकांत ने उसी के मोटरसाइकिल से उसे घर से उठाकर ले आए और चनिहवा नाले के पास फेक कर अपने घर को चले गए। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था सभी बाडी मेला देखने गए थे, पुलिस ने हत्या ए प्रयुक्त लाठी और केविल तार को बरामद कर लिया है । जघन्य हत्या का खुलासा करने के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने उत्साह वर्धन के पुलिस टीम को नगद राशी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पकडे गए आरोपीयों को चोपन पुलिस ने धारा 302, 201 एसीएसटी 3/2/ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया जहां न्यायालय मे दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया।हत्या का खुलासा करने मे सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी, चोपन थाना निरीक्षक नवीन तिवारी, स्वाट टीम निरिक्षक श्याम बहादुर यादव, वरिष्ठ एसआई चोपन अवधेश यादव, डाला एस आई सरीमन सोनकर, कान्सटेबल रामाश्रेय यादव, अनुप कुमार सिंह, विवेक दूबे, दीपक पाण्डेय शामिल रहे।
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति की हत्या
---Advertisement---

