सरसो के खेत मे चार फीट का दिखा मगरमच्छ,दहशत

By:

On: Saturday, March 13, 2021 2:42 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल ब्लॉक के बकौली गांव मे शुक्रवार की रात किसान के सरसो के खेत मे चार फीट का मगरमच्छ दिखा। वहाँ से गुजर रहे लोगों की निगाह तब पड़ी जब सरसों हिला और मगरमच्छ फुफकार मार रहा था। खेत में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही अगल-बगल के लोगों के हाथ पांव फूल गए। सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई। जिसके माध्यम से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दारोगा अंजनी मिश्रा राजन मिश्रा व चालक पप्पू ने रात लगभग 9 बजे ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे वहाँ से लाकर सुरक्षित मुक्खा फाल के कुंड में छोड़ दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment