घोरावल(पी डी)सोनभद्र:जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा में दो दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि बालेश्वर यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ग्राम प्रधान बृजेश कुमार तथा सन्तोष शुक्ला रहे। अध्यक्षता अमरेश यादव और प्रशांत पांडेय ने की। शनिवार को कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अहरौरा गुरेठ कोहरथा डोरिहार सोतिल नन्हकू राम महाविद्यालय राजीन बन्धा धनावल की टीमों ने प्रतिभाग किया। अहरौरा ए अहरौरा बी गुरेठ बी तथा गुरेठ सी की टीमों ने हुई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया है। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता होगी। रेफरी नीलेश तिवारी, दीपक शर्मा रहे। कमेंटेटर जितेंद्र और शुभम पांडेय रहे। पंकज सिंह, कवि पांडेय, लाइनमैन अभिषेक पांडेय तथा सूरज यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रिंस, शिवम, राजेन्द्र, अरविंद, जोखन, शिवप्रसाद, सन्तोष, प्रभानंद पांडेय, मोनू मिश्र, राजकुमार यादव, हीरामन, अशोक सन्यासी आदि लोग उपस्थित रहे।
दो दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन
---Advertisement---

