करमा(mustkim kha)सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित आर्यावर्त बैंक को हौशला बुलंद चोरों ने निशाना बनाते हुए एक बार फिर प्रयास किया परन्तु एलार्म की आवाज सुनकर चोर फरार हो गए।शाखा प्रबंधक नदीम ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे चोर चोरी के नियत से मिडिलेडर का सरिया काट कर कमरे में प्रवेश हुए। चोरों के द्वारा डीबीआर का
केविल निकाल दिया गया था। बैंक मैनेजर ने बताया कि फाइल इधर उधर किया गया था।चोर नकाप पोश थे।सीसी कैमरा में फोटोज जरूर आयी है, वैसे मैं अवकाश पर हूँ। चोरों द्वारा असफल प्रयास सामने से भी गया था, जिसमें एक ताला तोड़कर कर दूसरे ताले को भी तोड़ने के प्रयास हुआ है, परन्तु यह सम्भव नहीं हुआ।घटना की सूचना पाते ही सुबह मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ओ पी गंगवार,व पुलिस भी पहुची थीं।एक एक फाइल को देखा गया, सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया है।फिर देखकर चले गए।बैंक मैनेजर के द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।इधर बार बार चोरी की घटना से स्थानीय लोगों के अन्दर भय ब्याप्त हो गया है।स्थानीय लोगों के चर्चों की मानें नकाप पोश चोर आखिर बार बार बैंक को क्यों
खंगाल रहें हैं? फिर हाल यह यक्ष प्रश्न भविष्य के गर्भ में है।पुलिस अपने ऐंगल से जाँच पड़ताल करने में लग गई है।इस सम्बंध थानाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया, परन्तु कॉल सम्भव न हो सका।
हौशला बुलंद चोरों ने एक फिर आर्यावर्त बैंक करमा को बनाया निशाना
---Advertisement---

