6 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने ग्रामीणों में अफरा-तफरी

By:

On: Saturday, March 13, 2021 2:19 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक के शिवद्वार क्षेत्र के महादेवा गांव मे एक किसान के खेत में मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिवप्रसाद के घर के पास मे ही उनका खेत है। कुछ लोग उधर गए तो खेत मे मगरमच्छ विचरण करते देखा गया। इतने में दबे पाव लोग वहां से खिसक गए। मामले की जानकारी शिवप्रसाद समेत ग्रामीणों को दी गई। किसी ने सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मगरमच्छ देखे जाने की सूचना पीआरवी पुलिस ने वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी सूरजू प्रसाद के निर्देशन पर वन दरोगा अंजनी मिश्रा, वन दरोगा राजन मिश्रा ,विश्वजीत अपनी टीम के साथ उस स्थान पर पहुंच कर मगरमच्छ का रेस्कियू किये। घंटे भर कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर सकुशल मुक्खा फाल मे छोड़ दिया। पकड़ा गया मगरमच्छ 6 फीट लंबा व मादा बताया गया। वन दरोगा अंजनी मिश्रा ने बताया कि नदियों में पानी की कमी हो गई है। अक्सर इस स्थिति में जलीय जीव तटवर्ती क्षेत्रों के खेतों बस्तियों तक पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर समय रहते मगरमच्छ काबू में हो जाते हैं। और उन्हें सकुशल छोड़ दिया जाता है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment