फाइनल मैच में दिघुल ने मेजबान महुली को 34 रनों से हराया

By:

On: Friday, March 12, 2021 4:09 PM

---Advertisement---

महुली( सेराजुल हुदा)क्थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में चल रहे राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शुक्रवार को दिघुल की टीम ने मेजबान महुली को 34 रनों से हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया| टास जीतकर दिघुल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवरों में दस विकेट खोकर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया| लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 11ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी| इस तरह दिघुल ने आरबीएस महुली की टीम को 34 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया| विजेता टीम को मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने विजेता कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार मायने नहीं रखता बल्कि अंतिम क्षणों तक संघर्ष जारी रखना महत्वपूर्ण होता है| मैन आफ दी मैच और मैन आफ दी सीरीज का पुरुस्कार दिघुल के खिलाड़ी विंध्याचल को दिया गया|
इस मौके पर डा०लवकुश प्रजापति, जुबेर आलम, अवध नारायण यादव, शमीम अंसारी, अशोक कुमार कन्नौजिया, भूल्लू राम कन्नौजिया, दिलीप कुमार,गौस मोहम्मद खां, कलामुद्दीन सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश प्रजापति, बुंदेल चौबे आदि उपस्थित रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment