विवाहिता के हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी

By:

On: Friday, March 12, 2021 2:57 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ससुर व अन्य आरोपी पकड़ से दूर हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाहिता की शादी 2019 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गरमौसी गांव निवासी नारायण यादव अपनी बेटी प्रीति की शादी जितेंद्र निवासी लोढ़ी के साथ की थी। तीन दिन पूर्व बुधवार को संदिग्ध हाल में प्रीती का शव उसके कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला था। मृतका के मायके वालों ने मारपीट का आरोप लगाया मृतका के पिता की तहरीर पर पति जितेंद्र, ससुर राम सजीवन, सास सुदामा देवी, ननद अनीता और बाबा यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतका के आरोपी पति जितेंद्र और सास सुदामा देवी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment