संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

By:

On: Friday, March 12, 2021 2:35 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:स्थानीय चौकी क्षेत्र के सेक्टर बी-तेलगुड़वा संपर्क मार्ग पर चनिहवां नाला के पास गुरुवार की देर शाम संदिग्ध हाल में घायल मिले अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मृत अधेड़ के झुलसे पैर को देखकर हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच में जुट गई है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।

डाला चौकी क्षेत्र के पास संदिग्ध हाल में अचेत एक अधेड़ व्यक्ति मिला। पास में ही एक बाइक भी पड़ी मिली। राहगीरों ने उसे देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराया तो उसकी पहचान। 55 वर्षीय शंकर गोड़ पुत्र त्रिवेणी गोड़ निवासी बलियरी म्योरपुर, हाल पता बाड़ी सिकटहवा टोला डाला के रूप में हुई। चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक शंकर गोड़ क्रशर प्लांट में मिस्त्री का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
खबर मिलते ही सुबह अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया तथा मामले की जानकारी हासिल की। सीओ श्री त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का पैर झुलसा हुआ दिखाई दिया। उसके पास से मोटरसाइकिल मिली है। ऐसे में पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। इस मौके पर एसओजी प्रभारी,स्कावट टीमप्रभारी व सर्विलांस प्रभारी चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी, डाला चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर भी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment