Breaking:हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाई

By:

On: Friday, March 12, 2021 2:20 PM

---Advertisement---

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया. हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. साथ ही आवंटन की कार्रवाई को भी रोक दिया गया है. कोर्ट ने 15 मार्च तक आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर रोक लगा दी है और अब मामले की अगली सुनवाई 15 को ही होगी. इस संबंध में सरकार सोमवार को अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करेगी. गौरतलब है कि अजय कुमार नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने कोर्ट में जनहित याचिका लगाकर सरकार की ओर से जारी आरक्षण के आदेश को चुनौती दी थी.
अजय की याचिका में आरक्षण की नियमावली पर सवाल उठाया गया है. इस में फरवरी के दौरान जारी शासनआदेश को चुनौती दी है और आरक्षण 2015 में हुए चुनावों के आधार पर करने की मांग की गई थी.
सरकार ने जारी किया आदेश
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने भी ऑर्डर रिलीज कर इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में अग्रिम आदेशों तक पंचायत चुनावों में आरक्षण और आवंटन की कार्यवाही को पूरा न किया जाए.

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment