डीएम व एसपी ने राष्ट्रपति कार्यक्रम के पूजन स्थल का किया निरीक्षण

By:

On: Friday, March 12, 2021 1:56 PM

---Advertisement---

विभागीय अधिकारियों से बैठक कर दिया दिशा-निर्देश

सोनभद्र:बभनी सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पहुंच कर पूजन स्थल तथा बनवासी समागम स्थल का निरीक्षण किया।सभी स्थलों का निरीक्षण करने के बाद सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कर कार्यक्रम के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर ट्रायल के लिए हैलीपैड पर उतार कर भी जायजा लिया गया।सुरक्षा ब्यवस्था मे कहीं से कोई चुक ना हो इसके लिए लगातार सर्चिंग किया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुनः एक बार सभी स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया और सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम के अध्यक्ष राम पाठक, राज्यसभा सांसद रामशकल तथा कार्यक्रम के संयोजक जेसी बिमल सिंह सिंह से राष्ट्रपति के संपूर्ण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा किये। उन्होंने वाहन पार्किंग से लेकर सभास्थल तक तथा पूजन स्थल से सेफ हाउस तक का जायजा लिया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उदय नारायण, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment