सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत

By:

On: Friday, March 5, 2021 10:15 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन विंढ़मगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत रोरवा में शुक्रवार की दोपहर सरिया लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कोन से सरिया लोड कर कचनरवा जा रहा था ट्रैक्टर पर चालक सहित तीन लोग सवार थे ट्रैक्टर जैसे ही रोरवा गांव पहुंची वहा हल्की ढाल होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर लगभग दस फिट खाई में नीचे जा पलटी वहीं ट्रैक्टर सवार कचनरवा निवासी सिलेसर सिंह ट्रैक्टर अनियंत्रित होते देख कूद गया लेकिन कचनरवा के टोला हड़वरिया निवासी दो सगे भाई 32 वर्षीय फेकन व 30 वर्षीय देवी दयाल पुत्र स्व. रामा भुइया ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए वहीं ट्रैक्टर पलटता देख गांव के दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े जहा कडी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को ट्रैक्टर के इंजन के नीचे से बाहर निकाला वहीं बुरी तरह से घायल दोनों भाइयों को कोन के निजी चिकित्सालय भेजवाया गया जहा डाक्टर ने चालक फेकन को देखते ही मृत बताया वहीं देवी दयाल का इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment