प्रधानमंत्री जी से परीक्षा पर चर्चा के लिए आन लाइन पंजीकरण 14 मार्च तक।

By:

On: Friday, March 5, 2021 6:17 AM

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान करमा)केकराही। माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छात्रों अभिभावकों तथा शिक्षको के साथ माह मार्च के तृतीय सप्ताह में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पूरे देश से 2000प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। जिसमें प्रतिभागियों का चयन आन लाइन कंपटीशन के माध्यम होगा। आन लाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कक्षा 09 से 12 तक के छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को प्रतिभाग करने के लिए https:/innovateindia.mygov.in लिंक पर रजिस्टर करके प्रतिभाग किया जा सकता है। उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान मंत्री जी से प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। डीआईओएस श्री मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त केंद्रीय बोर्ड, एवम् समस्त माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment