करमा के मंडल प्रभारी मंडल मे जे एस पी महा विद्यालय कसया के सभागार में चली गोपनीय बैठक, मीडिया को अंदर जानें की रही मनाही

By:

On: Thursday, March 4, 2021 1:27 PM

---Advertisement---

करमा(मुस्तकीम खा) तय कार्यक्रम के अनुसार लगभग 11:30 बजे प्रदेश सहसंयोजक संगठन महा मंत्री भवानी सिंह ने आज गोपनिय बैठक अपने पदाधिकारी ,सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी जिला पंचायत के वार्ड संयोजक सभी मोर्चों के अध्यक्ष और ब्लॉक संयोजक व जिलाध्यक्ष के साथ एक बहुत ही गोपनीय आवश्यक बैठक जे एस पी महाविद्यालय कसया में की। जिसमें सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों रहे महाविद्यालय के बैठक में शिरकत किये।जानकारी के अनुसार बैठक केमुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री काशी और गोरखपुर भवानी सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस क्रम में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम के साथ स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। क्षेत्रीयअध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बर्धन में कहा कि यह फूल माला,स्मृतिचिन्ह भेंट करने की जरूरत नहीं है, हम आपका जेब खाली कराने के लिए नहीं आये हैं।केवल सभी के तरफ से मंडल अध्यक्ष को एक फूल भेंट कर देना चाहिए था।फिर गोपनीय बैठक प्रारंभ हुई, क्या रण नित चुनाव जीतने के लिए बनाई गई साझा नहीं किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजित चौबे ,जिला प्रभारी के के सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मोती घोष,जिलाउपाध्यक्ष उदय नाथ, डा0 प्रसन्न पटेल,राजेश मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री रविन्द्र सिंह, के साथ सभी बूथ अध्यक्ष,महिला मोर्चा के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक अध्यक्ष,युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ, मंडल के सभी युथो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महा मंत्री मनीष मिश्र ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment